पंजाब के प्रसिद्ध बिल्डर जी.के. ग्रुप को मिला ‘गाबा’ अवार्ड

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 12:58 PM (IST)

पटियाला(राजेश): रीयल एस्टेट व कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में पंजाब की प्रसिद्ध कंपनी जी.के. ग्रुप को ग्लोबल आर्किटैक्ट बिल्डिर अवार्ड 2020 (गाबा) से नवाजा गया। इस संबंधी दुबई के होटल हयात में विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में काम कर रही विश्व की प्रसिद्ध कंपनियों, बिल्डिरों और कालोनाइजरों ने भाग लिया। जी.के. ग्रुप द्वारा एम.डी. गुलशन कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विश्व के प्रसिद्ध बिल्डरों के समक्ष अपने अनुभव सांझा किए। दुबई, अमरीका, इंगलैंड, कैनेडा समेत अलग-अलग देशों से आए डिवैल्परों ने नई तकनीकों बारे जानकारी दी। 

इस दौरान बताया गया कि ऊंची बिल्डिंग किस तरह जमीन पर मजबूती से खड़ी हो सकती है। नई टैक्नोलॉजी नैनो माइक्रो टैक्नोलॉजी बारे बिल्डरों को जानकारी दी। कार्यक्रम दौरान बताया गया कि बिल्डरों को हाईटैक टैक्नोलॉजी अपनाने की आवश्यकता है। इस मौके कार्यक्रम के आयोजकों ने जी.के. ग्रुप द्वारा पंजाब में पिछले 25 सालों से ग्रुप हाऊसिंग और रीयल एस्टेट के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। 

गुलशन कुमार ने बताया कि उनका ग्रुप लगभग 30 हजार लोगों को घर बना कर दे चुका है। लोग खुशी से उनकी कालोनियों में रह रहे हैं। गुलशन कुमार की उपलब्धियों पर संसार की प्रसिद्ध शख्सीयतों ने खूब तालियां बजाईं। इस दौरान वर्ल्ड की प्रसिद्ध कंपनियों के डिवैल्पर्ज ने गुलशन कुमार के साथ अलग तौर पर बात की और उनके प्राजैक्ट्स बारे जानकारी ली। जी.के. ग्रुप के कामकाज की गाबा अवार्ड समारोह में काफी सराहना हुई। 

गुलशन कुमार ने कहा कि उनकी कंपनी का मुख्य उद्देश्य लोगों को खुशियां प्रदान करना है क्योंकि हर मनुष्य जीवन में एक बार ही अपना घर बनाता है। ऐसे में उस को बढ़िया क्वालिटी का घर बना कर देना जी.के. ग्रुप का मुख्य उद्देश्य है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News