खेल जगत में शोक की लहर, मशहूर कबड्डी खिलाड़ी का निधन
punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 06:28 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी : मशहूर कबड्डी खिलाड़ी के निधन की खबर सामने आते ही खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, मशहूर कबड्डी खिलाड़ी और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ए.एस.आई. सुखजीत सिंह उर्फ काला की आज सुबह अचानक मौत की खबर आई है। बता दें कि मशहूर कबड्डी खिलाड़ी 55 वर्ष के थे, जोकि महान कबड्डी खिलाड़ी रतन सिंह रत्तू के बेटे थे।
वह लंबे समय से पंजाब पुलिस टीम के लिए खेल रहे थे। आम आदमी पार्टी के सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और अर्जुन अवार्डी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सज्जन सिंह चीमा ने एक अच्छे खिलाड़ी की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here