पंजाब के प्रसिद्ध सारंगी वादक ईदू शरीफ का निधन

punjabkesari.in Tuesday, Jan 07, 2020 - 09:41 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित मनीमाजरा में पंजाबी पारंपरिक लोक संगीत की जानी-मानी हस्ती ईदू शरीफ का आज को निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से अधरंग की बीमारी से पीड़ित थे। वह करीब 80 वर्ष के थे। कभी उनकी सारंगी के सुर सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती थी। अब उन्हें पंजाबी लोक गायकी के बड़े सितारे के रूप में याद किया जाएगा।

गौरतलब है कि दुनिया भर में संगीत का जादू बिखेरने वाले ईदू शरीफ वर्ष 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम से अवार्ड भी प्राप्त कर चुके थे। अपने जीवन में वह कई सांस्कृति संस्थाओं की ओर से भी सम्मानित किए गए। उन्हें पम्मी बाई जैसे पंजाबी सिंगर खोजने और दुनिया के सामने लाने का श्रेय भी जाता है। हालांकि जीवन के अंतिम दिनों में वह तंगहाली का शिकार होकर गुमनामी की जिंदगी बसर कर रहे थे। पिछले वर्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने घर जाकर उनका हाल-चाल जाना था। सिद्धू ने दो लाख रुपए की आर्थिक मदद भी की थी। ईदू शरीफ को पांच वर्ष पहले अधरंग का अटैक हुआ था। इस बीमारी ने उन्हें लाचार कर दिया। मंगलवार दोपहर उन्होंने अपने मनीमाजरा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News