पंजाब का मशहूर Social Media Influencer गिरफ्तार! जानें पूरा मामला
punjabkesari.in Friday, Sep 19, 2025 - 03:49 PM (IST)

लुधियाना (गणेश): सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मशहूर जूते व्यापारी प्रिंकल लुधियाना को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रिंकल कुछ दिन पहले ही एक मामले में जेल की सज़ा काटकर बाहर आया था और आज उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि प्रिंकल लुधियाना और हनी सेठी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच समझौता भी हुआ था। आज प्रिंकल एक केस की तारीख़ भुगतने के लिए अदालत पहुंचा था, जहां पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।