मशहूर महिला तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ दौरान किए बड़े खुलासे

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 01:38 PM (IST)

जालंधर (रमन): देहात की क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक मशहूर महिला तस्कर को पंजाबी बाग से 700 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान निशा खान निवासी वेरका मिल्क प्लांट के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला पर पहले भी कई एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं जिसे ट्रैप लगाकर पंजाबी बाग स्थित एक कोठी से गिरफ्तार किया है।

महिला ने एक विशेष प्रकार के दूध वाले बर्तन में अफीम छुपा कर रखी थी जिसे पुलिस ने सूचना के द्वार पर बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों अनुसार महिला से पूछताछ दौरान कई सफेदपोश के नाम सामने आए हैं, जिनमें हड़कंप मचा हुआ है। सभी  सफेदपोश गिरफ्तारी के डर से अपना फोन बंद कर अंडर ग्राउंड हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News