खेत मजदूरों ने किया चन्नी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन, लगाए यह आरोप

punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 06:10 PM (IST)

मंडी लक्खेवाली/श्री मुक्तसर साहिब(सुखपाल ढिल्लों/पवन तनेजा): खेत मजदूर जत्थेबंदियों में रोश की लहर है। उनका कहना है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी खेत मजदूर जत्थेबंदियां नेताओं के साथ मीटिंग करके और मांगे मनाने के बाद अब जुबान से फिर गए हैं। आज इस सम्बंधी क्षेत्र के बड़े गांव भागसर में पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से चन्नी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शण किया गया। पहले बड़ी संख्या में मजदूर वाटर वर्कस के ग्राउंड में इकठ्ठा हुए और फिर गांव की गलियों में रोष मार्च किया गया। मजदूरों ने पंजाब सरकार के खिलाख जोरदार नारेबाजी की।

इस मौके यूनियन के जिला नेता तरसेम सिंह खुंडे हलाल और ब्लाक प्रधान बच्चा सिंह खुंडे हलाल ने कहा कि पंजाब सरकार मजदूरों की सभी मांगे माने। उन्होंने कहा कि मजदूरों को गांवों की सहकारी सभायें के मैंबर बनाया जाएं और 50 हज़ार रुपए तक पैसे दिए जाएं। बेघर मजदूरों को 5-5 मरले के प्लाट दिए जाएं और घर बनाने के लिए ग्रांटें दीं जाएं। ‌बिजली के बिल माफ किए जाएं और नरेगा मजूदरों की दिहाड़ी बढ़ाई जाए। इस मौके इकाई प्रधान अमरीक सिंह, डाक्टर भिंदर सिंह और मैडीकल प्रैक्टिशनर ऐसोसीएशन के ब्लाक प्रधान डाक्टर दर्शन सिंह आदि मौजूद थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News