किसानों ने भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा का किया विरोध, जमकर की नारेबाजी

punjabkesari.in Saturday, Aug 28, 2021 - 03:24 PM (IST)

लुधियाना (हितेश/सलूजा): पंजाब में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को अब लगभग एक साल होने वाला है। लेकिन अभी भी इस बारे में कोई हल नहीं निकला है। सरकार और किसान दोनों ही अपनी मांगों लेकर अड़े हुए है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव  पार्टियां जगह-जगह जाकर दौरा कर रही है। लेकिन अब किसानों ने भाजपा नेताओं को उनकी बैठकों पर ही रोकना शुरू कर दिया। ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की अगवाई में किसानों व किसान महिलाओं ने आज फिर भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा का विरोध किया। किसानों ने लुधियाना के एक होटल में भाजपा वर्करों के साथ मीटिंग करने के लिए पहुंचने पर विरोध करते हुए होटल का घेराव करके नारेबाजी करनी शुरू कर दीं। यहां पर बता दें कि जब एमबीडी मॉल के नजदीक किसान विरोधी बिलो को रद्द करवाने की मांग को लेकर पक्के मोर्चे पर बैठे किसानों को यह पता चला कि आज भी भाजपा पंजाब के प्रधान अश्वनी शर्मा स्थानीय फिरोजपुर रोड पर मीटिंग करने के लिए पहुंच रहे है तों फिर उसी समय किसानों व किसान महिलाओं का एक जत्था मार्च करता हुआ और हाथों में किसान यूनियन के झंडे उठाए नारे मारता हुआ पहुंच गया। 

जानकरी के लिए आपको बता दें  कि बीते दिनों ही किसान जत्थेबंदियों की तरफ से ऐलान किया गया था कि वह पंजाब में सिर्फ भाजपा का विरोध करेंगे। वह उन्हें पंजाब में चुनाव प्रचार नहीं करने देंगे।  उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी लड़ाई केवल बीजेपी से है बाकी पार्टियों से नहीं। ऐसे में किसान नेता अब सिर्फ बीजेपी नेताओं का विरोध करते नजर आ रहे है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News