कर्ज से परेशान एक और किसान ने जहरीली दवा पी की खुदकुशी

punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2022 - 10:52 AM (IST)

नत्थूवाला गरबी (राजवीर): नजदीकी गांव भलूर के एक किसान की तरफ से कर्ज से तंग हो कर जहरीली सप्रे पी कर जीवन लीला समाप्त कर लेने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक किसान की पहचान रणजीत सिंह घुमाण (खन्ने वाले) पुत्र बलबीर सिंह जाट सिख उम्र करीब 45 वर्ष के तौर पर हुई है। 

यह भी पढ़ें : मामला विजिलेंस के 6 पुलिस अफसरों के खिलाफ दर्ज हुए झूठे मुकद्दमे का

मृतक किसान रणजीत के भाई गुरजीत सिंह घुमाण ने बताया कि उसके भाई के सिर पर बैंक और आढ़तियों का बहुत कर्ज था, जिस कारण वह परेशान रहता था। इसी के चलते उसने अपने घर ही जहरीली दवा पी ली। इस बात का पता चलने पर उसे सिविल अस्पताल मोगा इलाज के लिए ले जाया गया पर रास्ते में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : यूथ कांग्रेस का सख्त एक्शन, बरिंदर ढिल्लों के खिलाफ हाईकमान को लिखी चिट्ठी

मृतक रणजीत सिंह का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका अंतिम संस्कार गांव भलूर में कर दिया गया है। गौरतलब है कि मृतक रणजीत सिंह ने किसानी संघर्ष दौरान भी अधिक चढ़ कर हिस्सा लिया था। अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वह सिंघु बॉर्डर गया था और लगातार संघर्ष में हाजिरी भरता रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News