सुबह-सुबह खेत में काम करने गए किसान के साथ अनहोनी, सोचा न था ऐसे आएगी मौ/त

punjabkesari.in Wednesday, Apr 16, 2025 - 04:13 PM (IST)

शेरपुर (सिंगला): स्थानीय कस्बे के एक किसान की करंट लगने से मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक किसान के भाई सुधागर सिंह निवासी संत लौंगोवाल स्कूल रोड शेरपुर ने बताया कि करीब 60 वर्षीय गुरजंट सिंह पुत्र मेहर सिंह आज सुबह करीब सात बजे खेतों में पानी लगाने के लिए घर से निकला था। पानी की मोटर के पास लगे ट्रांसफार्मर में करंट प्रवाहित होने के कारण उसे भाई का बायां हाथ ट्रांसफार्मर से जुड़े ग्राउंड तार के संपर्क में आ गया और उसे करंट लग गया। 

सुदागर सिंह ने आगे बताया कि जब उसकी पत्नी गोबर फेंक रही थी तो उसने शोर मचाया और डंडे से उसका हाथ हटा दिया। इसके बाद तुरंत ही आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए तथा उसके भाई गुरजंट सिंह को कार द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल धूरी ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने गुरजंट सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार के सदस्य के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरजंट सिंह की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News