धान की रोपाई करते समय बेहोश होकर गिरा मजदूर, मौत

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 07:32 PM (IST)

मोगा(आजाद): आज जिले के कस्बा समालसर में धान की रोपाई करते समय प्रवासी मजदूर बिंदी मुखिया (55) की बेहोश हो जाने के बाद मृत्यु हो जाने का पता चला है।

इस संबंध में थाना समालसर के हवलदार वीर सिंह द्वारा मृतक के भतीजे इन्द्र यादव के बयानों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिंदी मुखिया निवासी नेपाल जो अपने 16 साथियों के साथ कुछ दिन पहले धान की रोपाई करने हेतु पंजाब आया था और दर्शन सिंह नंबरदार के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे तो अचानक धान की रोपाई करते समय वह खेत में ही बेहोश होकर गिर गया और उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

 हवलदार वीर सिंह ने बताया कि शव को आज सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Punjab Kesari