किसान आंदोलन में शामिल होने गए तरनतारन के नौजवान की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jan 28, 2021 - 12:40 PM (IST)

तरनतारन (रमन‌): कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसानों की तरफ से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस किसान आंदोलन में गए तरनतारन जिले के गांव घुरकविंड के नौजवान करनबीर सिंह पुत्र बलकार सिंह की दिल्ली में मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि उक्त नौजवान करनबीर सिंह की मौत किसान आंदोलन में ठंड लगने से हुई है। वह पिछले करीब एक महीने से कई बार दिल्ली में चल रहे किसानी आंदोलन में जा चुका है लेकिन इस बार उसकी वहां मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार गरीब परिवार से संबंध रखता है, जो मेहनत मज़दूरी करके घर का गुजारा करता है। बता दें कि मृतक का अंतिम संस्कार आज गांव के ही शमशानघाट में किया जा रहा है। दूसरी तरफ़ इस मौके पर  किसान नेता सतनाम सिंह माणोचाहल ने उक्त  नौजवान की मौत का ज़िम्मेदार केंद्र सरकार को ठहराया है।

Vatika