टिकरी बॉर्डर से फिर आई दुखद खबर, धरने पर बैठे पंजाब के किसान की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 09, 2021 - 10:27 AM (IST)

पायल: किसान आंदोलन को लेकर टिकरी बॉर्डर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। सब -डिवीजन पायल अधीन आते गांव घलोटी के 65 वर्षीय किसान मनमोहन सिंह पंधेर पुत्र काका सिंह की टिकरी बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई है। जानकारी देतेबी. के. यू. एकता -उगराहां के नेता परमवीर सिंह घलोटी ने बताया कि मृतक मनमोहन सिंह 29 जनवरी को गांव से दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर धरना देने गया था।

गत दिवस उसके दिल में दर्द होना शुरू हो गया। इसके बाद उसे संजीवनी अस्पताल बहादरगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहां दिल का दौरा पड़ने कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मनमोहन सिंह का जीवन हमेशा संघर्षी रहा और वह 26 नवंबर से लगातार दिल्ली आंदोलन के साथ जुड़े हुए थे। परमवीर सिंह घलोटी और ज़िला जनरल सचिव सुदागर सिंह घुडानी ने पंजाब सरकार से मांग की कि मनमोहन सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए और परिवार के मैंबर को सरकारी नौकरी दी जाए।
 

Content Writer

Vatika