किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किया नई पार्टी का ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Dec 18, 2021 - 01:08 PM (IST)

चंडीगढ़: किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने राजनीति में एंट्री कर ली है। गुरनाम सिंह चढ़ूनी की तरफ से शनिवार को यहां अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया गया है। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अपनी पार्टी का नाम 'संयुक्त संघर्ष पार्टी' रखा है। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि उनकी पार्टी की तरफ से 2022 की पंजाब विधान सभा मतदान लड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मकसद राजनीति में आकर अमीर होना नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए सरकार बनाना है।

यह भी पढ़ेंः राणा गुरमीत सोढी दे सकते हैं कांग्रेस को झटका, इनसे मिला सकते हैं हाथ

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी धर्म निष्पक्ष और जाति निष्पक्ष होगी और उनकी पार्टी लोगो के लिए नई सोच लेकर आएगी। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि उनका मकसद देश को आगे ले जाना और भ्रष्ट हाथों में से बाहर निकालना है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila