Farmer Protest: किसान आंदोलन के बीच सरकार की एक और कार्रवाई

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2024 - 08:51 AM (IST)

पंजाब डेस्क: किसान आंदोलन के बीच सरकार की ओर से एक और एक्शन लिया गया है। मोर्चा का नेतृत्व कर रहे किसान मजदूर मोर्चा का फेसबुक पेज बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही मोर्चे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 7 पोस्ट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कैसा बीतेगा आज आपका दिन और कौन सा उपाय बना सकता है आपका दिन बेहतर, जानें

किसानों द्वारा फसलों की एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने, खेत मजदूरों की कर्ज माफी, लखीमपुर खीरी को न्याय समेत अन्य मांगों को लेकर दिल्ली कूच का एलान किया गया है। इस मोर्चे का नेतृत्व किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) कर रहे हैं। फिलहाल किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  रेलवे यात्रियों के लिए अहम खबर, अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी वंदे भारत ट्रेन

इस मसले को सुलझाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की किसान नेताओं के साथ बैठकें भी हुईं। इन बैठकों में भी किसान नेताओं ने अन्य मुद्दों के साथ-साथ सोशल मीडिया पेजों को बंद करने का भी विरोध किया, जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनके बंद पेजों को बहाल किया जाएगा लेकिन अब किसान मजदूर मोर्चा का फेसबुक पेज भी बंद कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News