Breaking News: Farmer Protest में एक और किसान की मौ'त

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 02:10 PM (IST)

पंजाब डेस्क: किसान शंभू व खनौरी बार्डर पर डटे हुए हैं। आज उनके आंदोलन का 28वां दिन है। इस बीच एक और दुखद खबर सामने आई है कि किसान आंदोलन दौरान एक और किसान की मौत हो गई है। आंदोलन में ये 9वें किसान की मौत है। वहीं बता दें कि किसानों की सरकार के साथ बैठक हर बार बेनतीजा रही है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत रखी है जिसे किसान-मजदूर महापंचायत का नाम दिया है। 

यह भी पढ़ें: . Weather: पंजाब में आंधी-तूफान का Alert, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें खबर

बताया जा रहा है कि बी.के.यू. के क्रांतिकारी नेता बलदेव सिंह पिछले काफी दिनों से खनौरी बार्डर पर किसानों के साथ बैठे थे। जानकारी मिली है कि बलदेव सिंह को सांस की तकलीफ हुई थी जिसके चलते उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। किसान अपनी मांगों को लेकर दोनों बार्डरों पर डटे हुए हैं। जिक्रयोग्य है कि कल किसानों ने अपनी मांगों को लेकर देश भर में ट्रेनों का चक्का जाम किया था। कल 12 से 4 बजे तक किसानों ने ट्रेनें रोकी और धरना प्रदर्शन किया था। केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। वह टस से मस होने का नाम नहीं ले रही। केंद्र सरकार किसानों से किए वादों से मुकर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

News Editor

Urmila