Farmer Portest: रोहतक  के PGI में  भर्ती घायल किसान को लेकर बड़ी Update

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2024 - 05:31 PM (IST)

पंजाब डेस्क: किसान आंदोलन में घायल हुए किसान प्रीतपाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खनौरी बार्डर पर घायल किसान प्रीतपाल को रोहतक पी.जी.आई. से चंडीगढ़ पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल में चल रहा था। वहीं इस बीच पंजाब सरकार ने हरियाणा सरकार को प्रीतपाल को पंजाब को सौंपने की मांग की थी। इसके लिए पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल को चिट्ठी लिखकर प्रीतपाल को पंजाब को सौंपने की मांग की थी। इस दौरान पंजाब सरकार ने उसे वापिस बुलाकर उसका राज्य में ही मुफ्त इलाज करवाने की बात कही। बता दें कि किसान प्रदर्शन दौरान हरियाणा पुलिस ने प्रीतपाल को हिरासत में लिया था और रोहतक के पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया था।

यह भी पढ़ें:  विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, CM मान ने सांझा की अहम जानकारी

यह भी पढ़ें: गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर CM मान ने पंजाब के इस जिले को दी सौगात

जिक्रयोग्य है कि बीते दिन पंजाब हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने प्रीतपाल की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रीतपाल के परिवार के अनुरोध पर उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. शिफ्ट किया गया है। फिलहाल प्रीतपाल की सेहत सामान्य है। वह खतरे से बाहर है। वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि रोहतक पी.जी.आई. में प्रीतपाल के इलाज में कोताही की जा रही थी जिसे हरियाणा सरकार द्वारा दबाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि घायल प्रीतपाल संगरूर के इलाका नवां गांव का रहने वाला है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

News Editor

Urmila