Farmer Protest: सरकार को कर देंगे मजबूर, किसान करेंगे आज बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 11:59 AM (IST)

पंजाब डेस्क:  पंजाब व हरियाणा किसान शंभू व खनौरी के साथ डबवाली बार्डर पर डटे हुए हैं। आज उनके आंदोलन का 30वां दिन है। वहीं जानकारी मिली है कि आज किसान नेता सरवण पंधेर दोपहर 3 बजे प्रेस कान्फ्रेंस करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान नेता पंधेर कुछ बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं जिससे सियासत में बड़ा तूफान आ जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब व दिल्ली व्य्पारियों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा गठजोड़ को मांगें मानने के लिए मजबूर कर देंगे।

यह भी पढ़ें: Weather:  पंजाब में आज बदलेगा मौसम, भारी बारिश का Alert, जानें कैसा रहेगा हाल...

पंधेर ने कहा कि भाजपा सरकार 400 के पार का नारा लगा रही है। सरकार लोगों को आपस में लड़ाने की फिराक में है। सरकार टस से मस नहीं हो रही। ऐसे में किसान धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती तब तक धरना जारी रहेगा। इसी के चलते 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में महापंचायत रखी गई है।  जिक्रयोग्य है कि पिछले दिनों आंदोलन में करीब 9 किसानों की मौत हो चुकी है। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी में शिरकत करेंगे। आज प्रेस कान्फ्रेंस में संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान-मजदूर मोर्चा मिलकर बड़ा ऐलान करेंगे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila