Big News: पंजाब में फिर सड़कों पर उतरे किसान, ये Main Toll Plaza किया Free

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 01:44 PM (IST)

लुधियाना (अनिल):  नैशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी  के कार्यकर्त्ताओं ने अनिश्चितकाल समय के लिए अपना धरना लगाकर हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

PunjabKesari

भारतीय किसान यूनियन चंडूनी के पंजाब प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने जानकारी देते बताया कि हमारी यूनिनयन के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सूरजमुखी के MSP रेट के विरोध में हरियाणा में धरना लगाया हुआ था, जहां कल हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर लाठिचार्ज किया गया, जिसमें 1 साथी की मौत हो गई।

PunjabKesari

वहीं राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी को गिरफ्तार कर लिया गया। आज हमारी यूनियन कब तक लाडोवाल टोल प्लाजा पर अपना धरना लगाकर बैठी रहेगी जबतक चंढ़ूनी को रिहा नहीं किया जाता और टोल प्लाजा पर किसी भी वाहन चालक से एक पैसा भी टोल की वसूली नहीं करने दी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News