Farmer Protest: रोहतक के अस्पताल में तड़प रहा पंजाब का किसान, खनौरी बॉर्डर पर हुआ था घायल

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2024 - 06:03 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के किसान अपनी जायज मांगों के लिए पंजाब एवं हरियाणा की सीमा पर डटे हुए हैं। हरियाणा की पुलिस व सुरक्षा कर्मियों द्वारा किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आंसु गैस आदि का प्रयोग किया जा रहा है। 21 फरवरी के दिन पंजाब के किसानों व हरियाणा की पुलिस में तेज झड़प हुई थी, जिसमें एक नौजवान की मौत हो गई थी व कई किसान बुरी तरह से घायल हो गए थे। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि 21 फरवरी के दिन खनौरी बॉर्डर पर पंजाब के किसानों व हरियाणा की सरकार के बीच तेज झड़प में घायल हुए किसानों को हरियाणा की पुलिस द्वारा अपनी हद से ही गिरफ्तार करके हरियाणा के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक किसान जिसका नाम पृतपाल सिंह जो कि संगरूर का निवासी है, पता चला है कि हरियाणा की पुलिस द्वारा उसे रोहतक के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पृतपाल सिंह गम्भीर रूप से घालय है, उसकी कई हड्डियां टूटी हुई हैं और उसके सिर पर कई चोटें हैं और उसका जबड़ा भी टूटा हुआ है, जहां उसका सही से इलाज नहीं हो रहा है। 

ये भी पढ़ेंः- Punjab में आज: CM मान का शहीद शुभकरण सिंह को लेकर बड़ा ऐलान तो वहीं लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का फैसला, पढ़ें Top 10

पृतपाल सिंह के परिजनों का आरोप है कि हरियाणा की पुलिस ने पृतपाल सिंह पर 307 का मामला दर्ज कर उसे रोहत के अस्पताल में रखा है, जबकि पंजाब के अस्पताल में दाखिल नहीं करवा रही है। परिवार का आरोप है कि हरियाणा की सरकार द्वारा जानबूझ कर उसे पंजाब के अस्पताल में नहीं भेजा जा रहा है। पृतपाल सिंह के परिवार ने पंजाब सरकार से पृतपाल सिंह का इलाज पंजाब के अस्पताल में करवाने की मांग की है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Content Editor

Neetu Bala