अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा किसान आंदोलन, तैयारी में मान सरकार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 04:44 PM (IST)

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग डेढ़ साल तक चले किसान आंदोलन को स्कूल में पढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार किसान आंदोलन को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी जानकारी दी है। किसान आंदोलन वर्तमान इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

आपको बता दें कि अध्यापक संघ द्वारा लंबे समय से इस आंदोलन को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाए जाने की मांग की जा रही है। अध्यापक संघ का कहना है कि किसान आंदोलन के बारे में पढ़ कर बच्चों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि इसे पढ़ कर बच्चों को पता चलेगा कि कैसे एकजुट होकर नागरिकों ने सरकार की किसान विरोधी नितियों का सामना किया और कैसे इस आंदोलन के चलते केंद्र ने 3 कृषि कानूनों को वापस ले लिए था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash