पंजाब में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात, किसान को उतारा मौ/त के घाट

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2024 - 11:54 AM (IST)

तरनतारन : तरनतारन में जमीनी विवाद के चलते दिनदहाड़े बुजुर्ग किसान की गोलियां मार कर हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग किसान खडूर साहिब के अंतर्गत आते गांव जामाराय का रहने वाला था। बीते दिन दोपहर 3 बजे किसान खेत में काम कर रहा था तभी व्यक्ति द्वारा किसान को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। इसका कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।  

मृतक किसान की पहचान 62 वर्षीय अवतार सिंह गांव जामाराय के रूप में हुई है। जब किसान पर फायरिंग की गई तो लोग उसे तुरंत अस्पताल ले जाने लगे पर रास्ते में ही अवतार सिंह ने दम तोड़ दिया। इस दौरान लोगों द्वारा पुलिस को मौके पर सूचना दी गई और पुलिस द्वारा हत्या के मामले की जांच की जा रही है। 

इस दौरान किसान अवतार सिंह का कहना है कि उसके पिता की अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां मार कर हत्या की गई है। उसने बताया कि इससे पहले भी उन्हें धमकियां दी गई थी। वह प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हैं ताकि जो भी आरोपी है उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

News Editor

Kalash