कैबिनेट मंत्री के आने से पहले ही विरोध करने पहुंचे किसान, दिखाई काली झंडियां

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 06:04 PM (IST)

रूपनगर (सज्जन सैनी): केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए खेती कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का प्रभाव पंजाब में लगातार राजनितिक पार्टियों  पर पड़ रहा है। जहां पंजाब में पहले भाजपा नेताओं का विरोध किया जा रहा था, वहीं अब पंजाब कांग्रेस के नेताओं का भी विरोध लगातार किसानों की तरफ से किया जा रहा है। कुछ दिन पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का चमकौर साहिब में किसानों की तरफ से विरोध किया गया था।

अब फिर से फिर रूपनगर के गांव राजेवाल में एक सड़क का नींव पत्थर रखने के लिए कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पहुंचने से पहले ही किसानों ने काली झंडियों के साथ विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान मौके पर जानकारी मिली कि किसी कारण कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सड़क का नींव पत्थर रखने नहीं पहुंचे परन्तु किसानों ने कहा कि किसानों के विरोध के चलते कैबिनेट मंत्री को अपना दौरा रद्द करना पड़ा है।

विरोध कर रहे किसानों ने कहा कि जो काम कांग्रेस की सरकार बनने के पहले साल में किया जाने था, अब उन कामों के नींव पत्थर रखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि 4 महीनों में न पुल बनना है और न ही कोई सड़क। उन्होंने कहा कि सिर्फ वोटों लेने के लिए लोगों को बेवकूफ़ बनाया जा रहा है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak