पंजाब में किसानो ने किया Toll Plaza का घेराव, सरकार को दी यह चेतवानी

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 12:55 PM (IST)

चंडीगढ़ : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा पंजाब के विभिन्न जिलों के टोल प्लाजा बंद करवा दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार किसानों द्वारा 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक टोल बंद रख जाएंगे। किसानो ने पंजाब के 11 जिलों के 18 टोल प्लाजा फ्री करवाए हैं। 

इस दौरान किसानों द्वारा चेतावनी दी गई है कि अगर टोल प्लाजा बंद करने के बाद भी सरकार नहीं मानी तो वह अपना संघर्ष और तेज करेंगे। आपको बता दें कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा पिछले कई दिनों से पंजाब के अलग-अलग डी.सी. कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था और अब उन्होने अपना विरोध तेज करते हुए एक महीने के लिए टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash