किसानों ने फ्री किए टोल, 14 को भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 10:13 AM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़/सोनीपत, (एजैंसियां/पांडेय/दीक्षित): नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र और किसानों के बीच गतिरोध कायम है। कृषि कानून वापसी को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसान संगठनों ने शनिवार को हरियाणा के कई टोल टैक्स बूथों पर कब्जा कर टोल फ्री कर दिए हैं। किसानों की काफी संख्या में गाडिय़ां भी टिकरी बॉर्डर पर पहुंच गईं। 

किसानों ने अंबाला, करनाल, पानीपत के अलावा रोहतक, सिरसा, फरीदाबाद व पलवल में टोल फ्री करवा दिए हैं। सुबह ही पंजाब से सैंकड़ों गाडिय़ों का जत्था अम्बाला के शंभू टोल प्लाजा पर पहुंचा और वहां टोल फ्री किया। उसके बाद करनाल के बसताड़ा, पानीपत तथा असंध के टोल बूथों को फ्री किया गया। टोल टैक्स पर किसानों के जत्थे पहुंचने के बाद कुछ समय के लिए यातायात ठप्प हो गया था, जहां स्थानीय पुलिस अफसरों ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और वाहनों के निकलने के लिए रास्ता बनाया। दिनभर वाहन टोल से फ्री में निकलते रहे। पंजाब में किसान 1 अक्तूबर से विभिन्न टोल प्लाजा पर वाहनों से शुल्क नहीं वसूलने दे रहे हैं।

पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल 25 टोल प्लाजा पड़ते हैं।  किसान संगठनों के नेता नए कृषि कानूनों के खिलाफ 14 दिसम्बर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे। इसके साथ ही, किसानों ने अब बेहद सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। टोल फ्री करवाने के बाद अब दिल्ली को चौतरफा बंद करने की तैयारी है। नई योजना के तहत इसके तहत दिल्ली को आने वाले सारे हाईवे रविवार तक बंद करने का ऐलान किसानों ने कर दिया है। 

किसानों का कहना है कि यू.पी. और राजस्थान के किसान इसके लिए जत्थे लेकर निकले हुए हैं और किसी भी समय ये हाईवे जाम किए जा सकते हैं। इसके साथ-साथ पंजाब के हर गांव से 10-10 युवाओं को कुंडली बॉर्डर के लिए कॉल किया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि अगर एक गांव से 10 युवक आते हैं तो भी बॉर्डर पर एक साथ 1 लाख 25 हजार युवा एकत्रित हो जाएंगे और इसके बाद सरकार से निर्णायक आंदोलन की शुरूआत होगी। यह आंदोलन इसी तरह शांतिपूर्वक आगे बढ़ेगा और सरकार को बाध्य किया जाएगा कि वह किसानों की मांगें मान ले। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य डा. दर्शनपाल ने कहा कि राजस्थान व यू.पी. के किसान सैंकड़ों की संख्या में हाईवे को बंद करने के लिए निकल गए हैं। दोनों हाईवे को सील कर दिया जाएगा।

पंजाब के किसानों को रोकने के लिए डबवाली बॉर्डर पर फिर बैरिकेटिंग
डबवाली (संदीप कुमार): पंजाब के विभिन्न जिलों से रोजाना ट्रैक्टर-ट्रालियों के काफिले दिल्ली जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर अब पंजाब से लगते हरियाणा के डबवाली बॉर्डर पर पुलिस ने फिर से बैरिकेङ्क्षडग करनी शुरू कर दी है ताकि दिल्ली में लगातार बढ़ रही किसानों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। अभी तक पुलिस ने डबवाली-बङ्क्षठडा जाने वाले पूरे हाईवे को सील नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि अभी ट्रैफिक को नहीं रोका जाएगा। डबवाली डी.एस.पी. बेनीवाल के मुताबिक, आने वाले दिनों में बॉर्डर को जरूरत पडऩे पर सील भी किया जाएगा।

Tania pathak