CM मान के बयान पर भड़के किसान, किया पलटवार

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 01:16 PM (IST)

चंडीगढ़ : सरकार द्वारा मानी गई मांगो को लागू न करने के कारण किसानों द्वारा हाईवे और टोल प्लाजा पर लगाया गया धरना चौथे दिन भी जारी है। धरना दे रहे किसानों द्वारा पंजाब सरकार कर वादाखिलाफी के आरोप लगाए गए हैं। वहीं सी.एम. भगवंत मान के किसानों के धरने पर दिए बयान का किसानों में रोष देखा जा रहा है। इसे लेकर किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सी.एम. मान अपने वादों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो उनके फंड की जांच करवा सकती है। 

इसके साथ ही जगजीत डल्लेवाल में कहा कि किसानों का संघर्ष जारी रहेगा और किसान अनशन पर बैठेंगे। वहीं इस दौरान उन्होंने रुलदू सिंह मानसा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रुलदू सिंह किसान नहीं बल्कि भट्टों का मालिक है।  

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने गत दिन किसानों के धरने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि बात-बात पर धरने लगाना रिवाज बन गया है और इसक वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों से रोड जाम न करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अगर धरना लगाना है तो डी.सी. दफ्तर के सामने या किसी मंत्री के घर के बाहर धरना लगाएं। सी.एम. मान के इस बयान पर किसान भड़क गए थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash