किसानों ने काफिले में निकल रहे अश्वनी शर्मा का किया विरोध, दिखाई काली झंडियां

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 12:06 PM (IST)

टांडा (वरिन्दर पंडित,मोमी, कुलदीश): जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग और चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों ने पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के काफ़िले को काली झंडियां दिखते हुए खेती कानूनों खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया। पठानकोट से जालंधर की तरफ जा रहे पंजाब भाजपा प्रधान के काफ़िले के चौलांग टोल प्लाज़ा से निकलने की भनक धरने पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठे किसानों को लग गई और जैसे ही काफ़िला टोल से 11 बजे के करीब निकलने लगा किसानों ने उसे काली झंडियां दिखाते हुए भाजपा और मोदी सरकार ख़िलाफ़ नारेबाज़ी शुरू कर दी |


इस दौरान मौजूद किसानों ने कहा किसान खेती कानूनों को लेकर भाजपा सरकार और उसके प्रांतीय नेताओं खिलाफ आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज करेंगे |इस दौरान एसएचओ टांडा इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह का नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरक्षा का पुख़्ता प्रबंध किया हुआ था। ज़िक्रयोग्य है पहले भी इस पंजाब भाजपा प्रधान अशनि शर्मा का विरोध हो चुका है।
 

Tania pathak