पंजाब के सबसे व्यस्त टोल प्लाजा पर किसानों का धरना, किया ये ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2024 - 01:56 PM (IST)

होशियारपुर: एक बार फिर केंद्र सरकार के साथ किसानों की मीटिंग बेनतीजा रहने पर किसानों द्वारा पंजाब के टोल प्लाजा फ्री कर दिए हैं। दोआबा किसान कमेटी पंजाब और भारतीय किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब द्वारा 20 से 22 फरवरी तक राज्य भर के सभी टोल प्लाजा को टोल मुक्त करने भाजपा सांसद मैंबरों और विधायकों के घरों के सामने दिन-रात धरना देने का फैसला किया है। इसी के चलते होशियारपुर में हाईवे के दोनों टोल प्लाजा हर्ष मानसर और चौलांग को 3 दिन के लिए फ्री करने के लिए आज किसानों ने सुबह 10 बजे मोर्चा लगा लिया है।

इस दौरान किसान कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और धरना लगाया गया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो उन्हें दिल्ली जाने से कोई नहीं रोक सकता।  इस बीच, दोआबा किसान कमेटी के अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान ने कहा कि एसकेएम ने स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर सभी कृषि उपज के एमएसपी की कानूनी गारंटी, पूर्ण ऋण माफी और अन्य मांगों के लिए आंदोलन शुरू किया है।  सर्कल टांडा, दसूहा, बुल्होवाल, भोगपुर टोल प्लाजा दोआबा किसान कमेटी पंजाब की ओर से चौलांग और सर्कल ऊंची बस्सी, मुकेरियां टोल प्लाजा मानसर को 3 दिनों के लिए फ्री किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का कच्चा फैसला स्वीकार्य नहीं है और पूरे देश के संगठन एसकेएम भारत की बैठक लगातार 21 और 22 तारीख को दिल्ली में होगी और पूरे देश के लिए अगली कार्ययोजना की घोषणा की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kamini