अश्विनी शर्मा के संगरूर पहुंचने से पहले किसानों का विरोध, तोड़े बैरीकेड

punjabkesari.in Sunday, Jan 03, 2021 - 05:12 PM (IST)

संगरूर (दलजीत बेदी, हनी कोहली): भाजपा के सीनियर नेता अश्विनी शर्मा आज जिला संगरूर में भाजपा के जिला प्रधान रणदीप देओल के घर आ रहे थे, जहां किसानों द्वारा विरोध किया गया औऱ किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उनको रोका गया, जिसके बाद प्रशासन और किसानों में धक्का-मुक्की भी हुई औऱ कुछ किसानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा भी लाठीचार्ज किया गया।



गौरतलब है कि इससे पहले मोगा पहुंचे भाजपा के राज्य प्रधान अश्विनी शर्मा का किसानों द्वारा घेराव करते हुए कड़ा विरोध किया गया। इस दौरान भाजपा वर्करों द्वारा जोरदार नारेबाजी की गई। इस दौरान भाजपा वर्करों की पुलिस के साथ हलकी झड़प भी हो गई।





Mohit