Kisan Andolan: धरने से वापिस लौटे 26 वर्षीय नौजवान की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2021 - 04:22 PM (IST)

ममदोट (शर्मा): दिल्ली में चल रहे किसान संघर्ष से वापिस लौटे ब्लाक ममदोट के अधीन आते गांव सवाई के भोखड़ी के एक नौजवान की सेहत बिगड़ने के कारण बीती रात मौत हो जाने का दुखदाई समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार ममदोट के पास गांव सवाई के भोखड़ी के नौजवान लवप्रीत सिंह उम्र 26 वर्षीय पुत्र बलकार सिंह जोकि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जत्थे के साथ किसान संघर्ष में पहुंचा हुआ था और संघर्ष के दौरान 10-15 दिन लगाने के बाद बीते दो दिन पहले वह गांव सवाई के भोखड़ी में पहुंचा था।

इस संबंधी मंगल सिंह जोन प्रधान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने बताया कि संघर्ष के दौरान दिल्ली में कड़ाके की ठंडा और किसान मजदूरों की हालत देखकर लवप्रीत सिंह के मन पर बहुत असर हुआ और बीती शाम उसकी सेहत खराब हो गई और अकाल चलाना कर गया। मृतक की माता निंदर कौर ने बताया कि लवप्रीत सिंह के दो छोटी-छोटी बेटी गुरनूर कौर 6 वर्षीय और हरनूर कौर हैं। इस मौके पर किसान यूनियन के नेता मंगल सिंह जोन प्रधान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने सरकार से परिवार को मदद देने की मांग की है। यह दुखदाई खबर तेजी से इलाके में फैल गई और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
 

Mohit