किसानों ने मांगों को लेकर मोदी गो बैक के नारे लगाए

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 08:21 PM (IST)

बाघापुराना (राकेश) : भारतीय किसान यूनियन की बैठक दाना मंडी में ब्लॉक अध्यक्ष गुरदर्शन सिंह कालेके तथा ब्लॉक अध्यक्ष निहाल सिंह वाला सुखमंदर सिंह धूड़कोट की अध्यक्षता में हुई। जिसकी कार्रवाई गुरजंट सिंह मानूके तथा तेज सिंह ने सांझे तौर पर चलाई। जिसमें पंजाब के उपाध्यक्ष सुखमंदर सिंह उगोके, सुरजीत सिंह विरक समाधभाई, रविन्द्र सिंह गुलाब सिंह वाला, कुलवंत सिंह भलूर, बलवीर सिंह भागीके ने किसानों को संबोधन किया।

किसानों ने मोदी के मलोट दौरे को लेकर मोदी गो बैक के नारे लगाए, क्योंकि चुनाव से पहले मोदी तथा राजनाथ ने किसानों के साथ वायदा किया था कि हमारी सरकार आने पर डाक्टर स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाएगी, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद किसानों को धान के भाव में 180 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी करके अपने असली वायदे से मुकर रहा है। मोदी सरकार ने खादों पर 12 से 15 जी.एस.टी. कीटनाशक दवाइयों पर 12 से 18 जी.एस.टी. लगाकर किसानी मशीनरी पर 28 प्रतिशत जी.एस.टी. लगाकर किसानों पर और बोझ डाला है।

यदि हम देखें कि पिछले साल डीजल का रेट 52 रुपए प्रति लीटर था, जबकि अब 68 से 70 रुपए डीजल का रेट है। यूरिया खाद की बोरी पिछले साल 285 रुपए की थी, इस खाद की बोरी 300 रुपए की वह भी 50 किलो की बजाए 45 किलो की कर दी गई है। चार साल बीतने दौरान न तो पंजाब को कोई पैकेज दिया न ही कोई विशेष सहूलियत दी। अब 2019 के चुनाव को देखते हुए धान के भाव में 180 रुपए बढ़ाकर किसानों को असमंजस में डाला जा रहा है।

भाकियू मांग करती है कि डा. स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट अनुसार किसानी फसलों के भाव दिए जाएं, नहीं तो भाकियू पुरजोर विरोध करेगी। बैठक में अलग-अलग गांवों के किसानों ने भाग लिया। बलविन्द्र सिंह मानूके, भूपिन्द्र सिंह समाधभाई, परमजीत सिंह गुलाब सिंह वाला, मेघा सिंह फूलेवाला, दलजीत सिंह घोलिया खुर्द, कोरा सिंह घोलिया कलां, दर्शन सिंह उगोके, कुलवंत सिंह, गुरदीप सिंह भलूर, पाल सिंह जी.टी.बी.गढ़, मलकीत सिंह सुखानंद, जरनैल सिंह ठठीभाई, केवल सिंह खाई, सुखदेव सिंह नंगल, अजीत सिंह पत्तो हीरा, जसवीर सिंह सैदोके, गुरजंट सिंह, बलविन्द्र सिंह दीना, करनैल सिंह, जसविन्द्र सिंह धूड़कोट आदि हाजिर थे।

 

Punjab Kesari