Farmer Protest: National Highway के बाद अब इस जिले के Mall का किया घेराव, करवाया बंद

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 03:13 PM (IST)

लुधियाना (खुराना, गणेश) :  पंजाब में धान की लिफ्टिंग न होने को लेकर किसानों के धरने लगातार जारी हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा पंजाब भर की अनाज मंडियों में धान की फसल की निर्विघ्न खरीद करवाने और अनाज की लिफ्टिंग को सुचारू ढंग से नहीं होने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों ने लुधियाना-फिरोजपुर रोड स्थित MBD मॉल का घेराव करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार रोज प्रदर्शन किया गया। वहीं इस धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मॉल को 11 बजे से 3 बजे तक बंद रखा जाएगा।

PunjabKesari

वहीं आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों ने गांव बकापुर के सामने फिल्लौर-गोराया के बीच नेशनल हाईवे को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाम कर दिया है। इस मौके पर किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कॉरपोरेट घरानों का समर्थन कर रही है, जिसके कारण किसानों की फसल नहीं खरीदी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसानों की फसल नहीं खरीदी गई तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जाएगा।

इस बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मॉल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस भी तैनात की गई है। एसीपी गुरदेव सिंह ने कहा है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News