Video: लुधियाना फिरोजपुर रोड पर किसानों ने मोर्चा संभाला, यातायात ठप्प

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 06:06 PM (IST)

लुधियाना(सलूजा) पंजाब सरकार मुर्दाबाद व किसान यूनियनों की एकता जिंदाबाद के नारों के बीच किसानों ने आज फिर अपने परिवारों समेत लुधियाना फिरोजपुर रोड पर मोर्चा संभाल लिया है। आज किसानों ने फिरोजपुर रोड पर धरना लगाते हुए एक साइड पर दिन-रात की पक्की स्टेज लगाते यह ऐलान कर दिया है कि जब तक उनके साथ इंसाफ नहीं किया जाता तब तक यह मोर्चा बरकरार रहेगा। 

धरने पर बैठते ही स्थानीय फिरोजपुर रोड पर यातायात ठप्प होकर रह गया। किसान यहीं एक सुर में मांग कर रहे हैं कि उनका कर्जा माफ किया जाए। बैंकों की तरफ से जिन किसानों को जलील किया जा रहा है वह बंद किया जाए। यहां पर यह बता देें कि बीते कल किसान संगठनों की सहकारिता मंत्री से बातचीत टूटने के बाद किसानों में भारी रोष पाया जा रहा है। पुलिस व गुप्तचर ऐजंसियां अंदोलनकारी किसानों की हर सरगर्मी पर तीखी नजर बनाए हुए हैै। अपने सीनियर अधिकारियों को पल-पल की रिपोर्ट दे रहे हैं।

Vaneet