पंजाब भर में कल किसान देंगे धरना, जानें क्या हैं मामला

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 08:29 AM (IST)

पटियाला(मनदीप सिंह जोसन): सुरक्षा के नाम पर दुहाई देकर केंद्र की एन.डी.ए. सरकार द्वारा अब भाखड़ा ब्यास मैनेजमैंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) पर किए कब्जे का पंजाब में सख्त विरोध हुआ है। किसानों द्वारा 5 मार्च से इसके खिलाफ पंजाब भर में धरने देने का ऐलान किया गया है।

किसान यूनियन उगराहां के राज्य प्रचार सचिव जगतार सिंह ने बताया कि 5 मार्च को पंजाब के डी.सी. कार्यालयों के समक्ष धरने देकर राष्ट्रपति को मांग पत्र दिए जाएंगे। कर्मचारी संगठन भी इसके खिलाफ डटकर खड़े होंगे। केंद्र ने गत दिवस पंजाब को बी.बी.एम.बी. की पक्की मैंबरशिप से  बाहर  कर दिया था। बोर्ड में एक चेयरमैन और 2 मैंबरों की पोस्टें बेहद जरूरी हैं, जोकि पंजाब व हरियाणा की वितरण मौके बनाई गई थीं। इनमें से पंजाब के हिस्से पावर मैंबर की और हरियाणा के हिस्से इरीगेशन मैंबर की जिम्मेदारी आती है लेकिन अब यह सब कुछ खत्म हो जाएगा। 

Content Writer

Vatika