फतेहगढ़ साहिब में फीड फैक्ट्री में धमाका, 1 की मौत; कई घायल

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2019 - 10:03 PM (IST)

बस्सी पठाना(राजकमल): गांव खरौड़ी में टिवाणा फीड फैक्टरी में बीती रात करीब 12.30 बजे ब्लास्ट हो गया जिसमें 9 व्यक्ति घायल हो गए, जिनमें से 1 की पी.जी.आई. में मौत हो गई। यह धमाका कच्चे माल की ड्रमी में गैस भरने के कारण हुआ। 

मृतक की पहचान रसीद खान (26) पुत्र यामिल मोहम्मद निवासी बसंतपुरा (जालखेड़ी) जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। जबकि राजा सिंह निवासी कस्याना जिला पटियाला, बलकार सिंह निवासी पंडराली, जसवीर सिंह निवासी खरौड़ा, नरिंदर सिंह निवासी प्रोफैसर कालोनी जख्मी हैं, जिनको सैक्टर-32 में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा लखविंदर सिंह निवासी चनारथल कलां, कुलविंदर सिंह निवासी चलैला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हरजीत सिंह निवासी रुड़की, रणजीत सिंह निवासी चनारथल कलां को पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया। फीड फैक्टरी के मालिक मनदीप सिंह टिवाणा ने कहा कि जो व्यक्ति इस हादसे का शिकार हुए हैं, उनकी हर तरह के साथ मदद की जाएगी। 

Vaneet