बाजवा भाइयों से जुड़ी अहम खबर, जानें क्यों नहीं टकराएंगे दोनों चुनावी मैदान में

punjabkesari.in Friday, Jan 21, 2022 - 03:55 PM (IST)

गुरदासपुर : बाजवा भाइयों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कादियां सीट से दोनों भाइयों के बीच कोई मुकाबला नहीं होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फतेहजंग बाजवा अब कादियां सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने वाली है। इस लिस्ट में 30-35 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की संभावना है। इसी लिस्ट में फतेहजंग बाजवा का नाम भी शामिल होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा फतेहजंग बाजवा को कादियां से सीट नहीं देने वाली। इस बार पार्टी उन्हें बटाला सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal