बाजवा ने बुलंद की आवाज़, कैप्टन बादलों पर कसे शिकंजा! (Video)

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 09:21 PM (IST)

गुरदासपुर: किसानों के गन्ने की फसल के बकाया राशि मामले में किसानों के हक में आवाज बुलंद करने कांग्रेसी नेता फतेहजंग सिंह बाजवा आज गुरदासपुर में चडढ़ा ग्रुप मिल पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांगों के लिए आवाज उठाई। 

पंजाब कांग्रेस द्वारा खडूर साहिब जमीनी चुनाव न लडऩे के फैसले का पार्टी के जनरल सेक्रेटरी फतेहजंग सिंह बाजवा ने भी समर्थन किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस विधायक रमनजीत सिंह सिक्की ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर अस्तीफा दिया था लेकिन उस मसले का न तो कोई हल निकला है न ही कोई दोषी पकड़ा गया है। इसलिए चुनाव लडऩे का कोई तुक नहीं बनता क्योंकि इसके साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। 
 

Mohit