कलियुगी पिता की हैवानियत, सौतेली बेटी के साथ दिया शर्मनाक घटना को अंजाम
punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 08:16 PM (IST)

नाभा : नाभा के एक गाँव में समाज को शर्मिंदा करने वाली घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक पिता पर अपनी तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता लड़की नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के रिश्तेदारों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएँ न हों।
नाभा के गाँव के एक व्यक्ति पर अपनी सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप है। तीन साल की बच्ची नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। वहीं, सरकारी अस्पताल की डॉक्टर अनू मेहा भल्ला ने कहा कि हमने चिकित्सा जांच शुरू कर दी है और इसके सैंपल भी भेजे गए हैं। पिता द्वारा अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस पर नाभा सदर थाना के इंचार्ज अमनपाल सिंह विर्क ने कहा कि सौतेले पिता द्वारा अपनी तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है और इस संबंध में हमने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मौके पर पीड़ित लड़की के रिश्तेदार और महिला सरपंच के पति ने कहा कि यह व्यक्ति पिछले कई सालों से महिला के घर में रिश्ते में रह रहा था। यह अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता रहता था और इसने बीती रात अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हम मांग करते हैं कि इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।