फादर एंथनी के करोड़ों रुपए गायब करने वाले दोनों ASI कोच्चि से गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2019 - 05:46 PM (IST)

पटियाला: फादर एंथनी के करोड़ों रुपए गायब होने के मामले में नामजद ए.एस.आई. जोगिंदर सिंह और ए.एस.आई. राजप्रीत सिंह को केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पंजाब लाने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के हेड आई.जी क्राइम प्रवीन सिन्हा केरल रवाना हो रहे हैं। उन पर फादर एंथनी के घर रेड के दौरान 6.55 करोड़ रुपए की नकदी लेकर भागने का आरोप है। इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम कई दिन से उनकी तलाश कर रही थी।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी में पंजाब पुलिस ने बताया कि पंजाब पुलिस की ओर से दी गई विशिष्ट सूचना पर केरल पुलिस ने दोनों आधिकारियों को कोची के होटल कटोरा लिन्दा से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे की गई। 

Vaneet