पिता ने बेटे के लिए हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, जारी हुए सख्त आदेश
punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 11:58 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_1image_21_07_372978433court.jpg)
लुधियाना (तरुण) : उसके बेटे को आरोपी जान से मारना चाहते है। आरोपी उस पर गवाही से मुकरने का दबाव बना रहे है। 2023 ओर 2024 में उसके बेटे पर 2 बार फायरिंग हुई है। पुलिस ने खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं किया है जिस कारण उसे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। हाईकोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत केस दर्ज करने का आदेश जारी करते हुए 14 दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर सूचित करने के निर्देश जारी किए गए है। उक्त जानकारी शिकायतकर्ता संजीव भारदाज निवासी सराभा नगर ने दी है।
पीड़ित संजीव का आरोप है कि उसके बेटे पर पहला हमला माडल टाऊन इलाके में अक्टूबर 2023 में हुआ जिसमें गैरी की जान बाल बाल बच गई जबकि इस वारदात में मोदी सूद के एक गोली बाजू में लगी ओर अभिजीत मंड नामक युवक के 2 गोलियां लगी है। इस घटना में पुलिस ने 10-15 युवकों के खिलाफ मोदी सूद के बयान पर केस दर्ज किया था जिसमें उसका बेटा गैरी भारदाज चश्मदीद गवाह है। केस में मुख्य आरोपी कुंवरवीर सिंह निवासी गांव बहादुर के रोड, आर्यन घुम्मन, दीपा पूरेवाल व हर्ष कुमार निवासी सराभा नगर है। आरोपी उसके बेटे पर गवाही से मुकरने का दबाव बना रहे थे। परंतु उसके बेटे ने गवाही दी जिस कारण आरोपियों ने दूसरी फायरिंग अगस्त 2024 में गैरी पर तब की जब वह सराभा नगर स्थित एक कॉफी शॉप से बाहर निकल रहा था।
इस वारदात में भी गैरी की जान बाल बाल बची। गोलियां कार के शीशे को पर लगी। 5 राऊंड फायरिंग हुई ओर पुलिस को 2 खोल बरामद हुए। आरोपी उसके बेटे पर निरंतर दबाव बना रहे थे। 2 बार जान से मारने की कोशिश के बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की परंतु उन्हें सुरक्षा तक मुहैय्या नही करवाई गई। बेटे की जान पर बन आने के कारण उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। आरोपी सोशल मीडिया व फेस बुक के जरिए हथियार लहरा कर उसके बेटे को जान से मारने की धमकियां दे रहे है। उसके बेटे को कहा गया है कि इस बार उसकी जान नहीं बख्शी जायेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर ही थाना डिवीजन नंबर 5 कीपुलिस ने आरोपी कुंवर, आर्यन, दीपा व हर्ष के खिलाफ धमकाने व आर्म्ज एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
आरोपियों की तलाश जारी
इस संबधी जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने हाईकोर्ट व पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कुंवर, हर्ष, आर्यन व दीपा के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है जोकि अब गहरी दुश्मनी में तबदील हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
पार्टी पास को लेकर दोनों पक्षों में हुई थी दुश्मनी
अक्टूबर 2023 साऊथ सिटी में एक पार्टी के प्राइवेट पास को लेकर दोनों पक्षों में ठन गई। गैरी पक्ष की ओर से पार्टी का आयोजन किया गया था। जहां कुंवर अपने साथियों के साथ पहुंचा। जहां उसे पार्टी के पास नही मिले। जिसके बाद कुंवर ओर उसके साथियों ने माडल टाऊन इलाके में पीड़ित पक्ष पर फयारिंग की जिसमें 2 युवक घायल हुए। इस घटना में फायरिंग और हथियार लहराते की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी उनके पास है।
सभी युवा 20-22 वर्ष के
दोनों पक्षों की दुश्मनी ज्यादा पुरानी नहीं है। सभी युवा 20-22 वर्ष की उम्र के है। दोनों केस में नामजद मुख्य आरोपी कुंवर हाल की घड़ी में अमेरिका है। जबकि हर्ष को वांछित करार दिया गया है। संजीव भारदाज के अनुसार कुंवर की शह पर ही निरंतर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। कथित तौर पर सारी फंडिंग भी उसी की ओर से की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here