10 वर्षीय बच्ची को पिता ने बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 09:03 AM (IST)

जालंधर(स.ह.): थाना मकसूदां के अधीन पड़ते एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची को उसके पिता ने ही हवस का शिकार बना डाला है। थाना मकसूदां की पुलिस ने नाबालिग बच्ची व उसकी माता की शिकायत के आधार पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका पति राजपाल उर्फ नानक पिछले वर्ष 15 अगस्त से बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। उसके पहले पति की मृत्यु हो गई थी, इसलिए उसने राजपाल से दूसरा विवाह करवा लिया था ताकि उसे व उसके बच्चों को सहारा मिले, उसकी पहली शादी से 3 बच्चे हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति 10 साल की सबसे छोटी बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। जब लड़की ने उसे इस बारे में बताया तो उसके होश उड़ गए और फिर उसने गांव के लोगों इकट्ठा कर लिया। वहीं गांव के लोगों ने पति की छित्तर परेड की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसी बीच मौका पाकर भागने लगा। वहीं मकसूदां पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को भागते समय काबू कर लिया। 

पीड़ित लड़की ने बताया कि जब उसकी मां काम पर जाती थी तो उसका पिता उसे कमरे में ले जाकर गंदी हरकतें और दुष्कर्म करता था। अगर मैं रोती तो पिता उसे मारने की धमकी देता था, डर के चलते उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया। लड़की की मां ने बताया कि बच्ची ने उसे यह भी बताया कि उसके पिता ने विरोध करने पर उसका अपहरण करने की कोशिश की थी। मां ने कहा कि उनकी नाबालिग लड़की ने उन्हें बताया कि कुछ नकाबपोश मोटरसाइकिल चालक उनके घर आए और उसका नाम लेकर दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन उन्होंने कभी दरवाजा नहीं खोला। थाना मकसूदां की सब इंस्पै. सीमा ने लड़की और उसकी मां के बयान के आधार पर राजपाल उर्फ नानक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की का सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाया गया है।

रिश्ते को दाग लगाने वाले को फांसी दी जाए 
मौके पर पहुंचे श्री गुरु रविदास धर्म युद्ध मोर्चा पंजाब के प्रधान विनोद मोदी ने बताया कि दरिंदे को जीने का कोई हक नहीं। वह सरकार से मांग करेंगे कि पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को दाग लगाने वाले ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जाए।

Edited By

Sunita sarangal