रिश्ते शर्मसार: पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पीड़िता 7 माह की गर्भवती

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 04:55 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): कलयुगी बाप द्वारा पिता-पुत्री के पवित्र रिश्तों को कलंकित करते हुए अपनी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की 28 सप्ताह की गर्भवती पाई गई है। जिले के एक थाने में पुलिस को दी शिकायत में 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसके 4 भाई बहनों में एक भाई तथा 2 बहने उससे छोटी है।

उसने बताया कि वह 10वी कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता लेबर का काम करते है तथा शराब पीने के आदि है। उसने बताया कि 2025 के मई महीन में उसके पिता ने नशे की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिस संबंधी उसने डर के मारे किसी से कोई बात नही की। उसके उपरान्त उसके पिता ने सितम्बर तथा अक्तूबर में शराब के नशे में ही 4-5 बार शारीरिक संबंध बनाए।

उसने बताया कि इसके बाद उसके पिता ने नशा करना बंद कर दिया तथा ऐसी हरकत नही की। उसने बताया कि पेट में दर्द रहने के चलते उसने अस्पताल में डाक्टर को दिखाया जिनकी रिपोर्ट के आधार पर उसके ब्लड सैंपल लिए गए। जिसमें लीवर में इन्फेक्शन आने पर डाक्टर ने उसे दवाई दी। उसने बताया कि इस उपरान्त उसका पेट फूलने लगा तथा उसे महसूस होता कि पेट में कुछ चल रहा है। इसके बाद उसकी माता ने एक निजी अस्पताल में स्कैन करवाई जहां डाक्टर ने बताया कि वह 28 सप्ताह की गर्भवती है। उसने बताया कि उसके पिता द्वारा उससे दुष्कर्म करने पर वह गर्भवती हुई है। पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस.,2023 की धारा 64 तथा पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News