बड़ी वारदात: प्रेम विवाह की ज़िद करने पर पिता ने बेटी को दी रूह कंपा देने वाली मौत

punjabkesari.in Tuesday, May 11, 2021 - 03:50 PM (IST)

मानसा (संदीप मित्तल): प्रेम विवाह करवाने की ज़िद कर रही लड़की का गांव धिंगड़ में पिता की तरफ से कत्ल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक पुलिस सदर मानसा ने लड़की के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर है।

बता दें कि गांव की लड़की खुशप्रीत कौर किसी इन्द्रजीत सिंह नाम के व्यक्ति के साथ घर से चली गई थी, जो कुछ दिनों बाद घर वापस लौट आई। लड़की परिवार से प्रेम विवाह करवाने की ज़िद कर रही थी, जिससे लड़की का बाप ख़फ़ा हो गया। 8 और 9 मई की रात को लड़की के पिता गुरजंट सिंह ने रोटी में कोई ज़हरीली चीज़ मिला दी, जिसके बाद लड़की के बेहोश होने के बाद उसका गला घोट कर कत्ल कर दिया।

थाना सदर मानसा के प्रमुख संदीप सिंह ने बताया कि लड़की की लाश खुर्दबुर्द करने और सबूतों को ख़त्म करने के लिए ही आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है। सुबह परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। उन्होंने बताया कि लड़की प्रेम विवाह करवाने की ज़िद कर रही थी, जिससे उसका पिता ख़फ़ा था और वह इस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके सभी सबूत इकठ्ठा करने के बाद मृतक लड़की के बाप गुरजंट सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। जिस को जल्दी ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। 

Content Writer

Tania pathak