पिता ने रात के दो बजे बेटे से मांगा पानी, जाकर देखा तो तोड़ चुका था दम

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 07:29 PM (IST)

मोगा(आजाद) : जिले के गांव फतेहगढ़ पंजतूर निवासी गुरप्रीत सिंह गोपी (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता अजायब सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। गत रात्रि दो बजे के करीब जब वह उठा तो उसने अपने बेटे गुरप्रीत गोपी को पानी देने के लिए कहा लेेकिन उसने कोई उतर नहीं दिया। जब उसने जाकर देखा तो वह मृत पड़ा हुआ था। जिस पर उसने परिवार के अन्य सदस्यों को उठाया और पुलिस को भी सूचित किया। 

सूचना मिलने पर सहायक थानेदार निशान सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल मोगा लाया गया। इस संबंध में अजायब सिंह के बयानों पर अ/ध 174 की कार्रवाई की गई है। सहायक थानेदार निशान सिंह ने बताया कि डाक्टरों द्वारा विसरा रिपोर्ट जांच हेतु लैबोरेटरी को भेज दी है, जिसकी रिपोर्ट आने पर मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा और शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Des raj