फाजिल्का प्रशासन की अनोखी पहल, पानी की कहानी पर बनाई फिल्म

punjabkesari.in Wednesday, Jan 01, 2020 - 02:50 PM (IST)

फाजिल्का(सुनील नागपाल): प्रशासन का काम समाज को सही दिशा दिखाना और जिले में कानून व्यवस्था को बनाकर रखना होता है। यही काम जब प्रशासन मनोरंजन द्वारा करे तो लोग इसे समझते भी जल्दी हैं। इससे उनका कानून व्यवस्था पर भरोसा भी बना रहता है। ऐसा ही एक अच्छा संदेश देने के लिए फाजिल्का के प्रशासन ने फिल्म बना दी, जिसके कलाकार डी.सी. और ए.डी.सी. खुद बने।

बता दें कि फाजिल्का के प्रशासन ने यह पृथक प्रयास पानी को बचाने का संदेश देने के लिए किया है, जिसकी हर कोई प्रशंसा कर रही है। प्रशासन द्वारा बनाई गई इस फिल्म का नाम है 'पानी की कहानी'। फिल्म में लोगों को पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश दिया गया है, क्योंकि फिल्म का मुख्य मकसद धरती के नीचे घटते जा रहे पानी को बचाने से है। दूसरी ओर इस फिल्म को फाजिल्का के जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में रिलीज किया गया है। इस अवसर पर डी.सी. ने कहा कि लोगों में पानी बचाने का संदेश देने के लिए फाजिल्का के सिनेमाघरों के अंदर भी फिल्म चलाने की सिफारिश की जाएगी।
 

Edited By

Sunita sarangal