Shocking! कब्र खोदकर निकाली कंकाल की खोपड़ी, आधी रात मच गया शोर

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 12:15 PM (IST)

फाजिल्का: फाजिल्का के सैनियां रोड स्थित बाबा अतरशाह डेरे के पीछे बने कब्रिस्तान में कब्र खोदकर कंकाल की खोपड़ी निकालने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का पता उस समय चला जब गांव इस्लामवाला का एक व्यक्ति बाबा अतरशाह डेरे में पहुंचा।

उसने देखा कि कब्रिस्तान में 2 लोग एक कब्र खोदकर कंकाल की खोपड़ी निकाल रहे थे। उसने घटना का वीडियो बाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले डेरे में मौजूद लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में से एक ने अपनी पहचान हरीश बाबा के रूप में बताई। उसने दावा किया कि वह बरीवाला मंडी का निवासी है। पिछले 26 वर्षों से बाबा अतरशाह डेरे में रह रहा है।

हरीश बाबा ने कहा कि उसने अपने साथ मौजूद व्यक्ति को 500 रपए देकर कब्र की सुई करवाई थी। उसने बताया कि निकाली गाई कंकाल की खोपड़ी का यह किसी काम में इस्तेमाल करना चाहता था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News