अंतर्राज्यीय नशे का नेटवर्क चलाने वाली महिला सरगना हेरोइन सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 12:42 PM (IST)

पठानकोट/इंदौरा (कंवल, अजीज, गगन) : पुलिस ने उपमंडल इंदौरा की अंतर्राज्यीय नशा नेटवर्क चलाने वाली 43 वर्षीय सरगना महिला को 34.5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया, जो हिमाचल-पंजाब में नशा तस्करी करती रही है।

ए.एस.पी. धर्मचंद वर्मा ने बताया कि सी.आई.ए. टीम ने डमटाल में उक्त महिला को काबू किया, जिसकी पहचान सरबजीत कौर निवासी कोट खालसा के पास अमृतसर के रूप में हुई। सी.आई.ए. नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान जालंधर-पठानकोट हाईवे पर हिल टॉप मंदिर डमटाल के पास पकड़ा, जिससे 34.5 ग्राम हेरोइन मिली, जिस पर एन.डी.पी.एस. एक्ट का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार आरोपी महिला नशा तस्करी के एक मामले में सजायाफ्ता मुजरिम है व 10 साल कारावास की सजा काट चुकी है। उस पर वर्ष 2018 में गुरदासपुर, 2019 में अमृतसर में 2 मामले व 2025 में पठानकोट में 3 मामलों सहित नशा तस्करी के 8 केस दर्ज हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News