महिला कैदी ने दिया मृतक बच्चे को जन्म, परिजनों ने लगाए जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 03:00 PM (IST)

कपूरथला (मल्होत्रा): कत्ल के एक मामले में कपूरथला की माडर्न जेल में बंद एक महिला ने सिविल अस्पताल कपूरथला में मृतक को बच्चे जन्म दिया। बच्चे का शुक्रवार को मैजिस्ट्रेट की हाजिरी में बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। दूसरी तरफ हवालाती महिला के परिजनों ने इसे जेल प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही बताया है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार रजवंत कौर पत्नी बलवंत सिंह निवासी कपूरथला जो कत्ल के एक मामले में जेल में कुछ माह से हवालाती के रूप में बंद थी। जेल प्रशासन अनुसार उक्त महिला 7 माह की गर्भवती थी। जरूरत पडऩे पर उसे समय-समय पर गायनी डाक्टर से उपचार करवाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को गर्भवती महिला के अह्वान पर उसे एक सप्ताह के लिए उसका सिविल अस्पताल की गायनी डाक्टर से उपचार भी करवाया गया। 

जेल प्रशासन अनुसार बुधवार की मध्य रात्रि महिला के पेट में दर्द की शिकायत को लेकर उसे सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचार के लिए लाया गया। मौके पर ही डाक्टरों ने उसे डिलीवरी के लिए आप्रेशन थिएटर में भेजा गया। कुछ समय बाद ही उसने एक मृतक बच्चे का नार्मल डिलीवरी से जन्म हुआ जो मृतक था। डियूटी पर तैनात डाक्टर ने बताया कि 7 माह की गर्भवती महिला का बच्चा उल्टा था जिस संबंधी महिला के साथ आए लोगों को बता दिया गया था कि बच्चा मृतक है। इस संबंधी जब सिविल सर्जन कपूरथला डा. बलवंत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि माडर्न जेल में बंद हवालाती महिला रजवंत कौर के पैदा हुए मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करने के लिए डाक्टरों का एक बोर्ड बनाया जाएगा। जिसका पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में किया जाएगा। 

Anjna