महिला चोर गिरोह ने इलेक्ट्रिकल गोदाम को बनाया निशाना, 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 04:41 PM (IST)

फिरोजपुर (खुल्लर) : पुलिस ने महिला चोर गिरोह की 3 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक गोदाम में एक महिला गिरोह द्वारा बिजली का सामान चोरी किया गया है। इस संबंध में थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस ने महिला गिरोह की 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर  15 अन्य नामजद महिलाओं के खिलाफ 454, 380 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में संजीव कुमार पुत्र मुलक्ख राज निवासी भीतरी दिल्ली गे कूचा ठाकुर सिंह धमीजा सिटी फिरोजपुर ने बताया कि उसकी कपूर इलेक्ट्रिकल नाम की दुकान अड्डा खाई सिटी फिरोजपुर में है। 2 जून को सुबह उसके परिचित ने बताया कि आपके गोदाम के पास करीब 15-20 महिलाएं खड़ी हैं और गोदाम का ताला टूटा हुआ है। संजीव कपूर ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो महिलाएं जा चुकी थीं और गोदाम से करीब 5 लाख रुपए के बिजली के उपकरण चोरी हो चुके थे। उसकी तलाशी लेने पर पता चला कि इस महिला गैंग में हीना निवासी जलालेयाना रोड, जिला फरीदकोट  शामिल है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई दिलीप कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर सपना की पत्नी सन्नी, चमेली की पत्नी लोफर निवासी जललेयाना रोड, राज बस्ती, कोटकपुरा जिला, फरीदकोट, राजी की पत्नी कालू, निवासी बंगाली बस्ती हाल , राज बस्ती, कोटकपुरा जिला फरीदकोट को गिरफ्तार कर 10 अन्य नामजद महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini