युवक की गोली मारकर ह/त्या करने के मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 04:46 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, मक्खू कस्बे में कल एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

PunjabKesari

यह जानकारी देते हुए थाना मक्खू के इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि मृतक युवक दविंदर सिंह उर्फ ​​दीपू की मां गुरमीत कौर पत्नी रसाल सिंह, गांव पधरी निवासी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि जसवंत सिंह पुत्र प्यारा सिंह, रणजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह, सरबजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह, राजबीर कौर पत्नी रणजीत कौर, पिद्दू पत्नी तरसेम सिंह और 3 अन्य अज्ञात लोग उससे रंजिश रखते थे। इसके बाद उन्होंने 2 गाड़ियों में हत्यारों को भेजकर उसके बेटे दविंदर सिंह (26 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News