फिरोजपुर STF ने 2 किलो 80 ग्राम हैरोईन सहित तस्कर को किया गिरफ्तार (Watch Video)

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 12:02 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर एस.टी.एफ. ने ए.एस.आई. सुरेश कुमार मनचंदा के नेतृत्व में एक कथित तस्कर को 2 किलो 800 ग्राम हैरोईन सहित गिरफ्तार किया है। जबकि पकड़ी गई हैरोईन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 करोड़ रुपए बताई जाती है। यह जानकारी देते हुए ए.एस.आई सुरेश कुमार मनचंदा ने बताया कि फिरोजपुर एस.डी.एम. को यह गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर फिरोजपुर भारत-पाक बार्डर के रास्ते पाक स्मगलरों से हैरोईन मंगवा रहा है। 

सुरेश कुमार मनचंदा ने बताया कि डी.जी.पी. पंजाब के दिशा निर्देशानुसार उन्होंने तस्करों पर नजर जारी रखी और जैसे ही हमें सूचना मिली बलविन्द्र सिंह उर्फ देबू पुत्र भगवान सिंह वासी गांव निहालेवाला बी.ओ.पी. जगदीश के रास्ते मंगवाई हैरोईन लेने जा रहा है तो फिरोजपुर एस.टी.एफ. की टीम ने बी.एस.एफ. को साथ लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर पाकिस्तान से लाई गई हैरोईन बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि पकड़े गए कथित तस्कर के खिलाफ पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज करते कार्रवाई शुरु की जा रही है। 
 

Vaneet